Kohramlive : उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट के आ जाने से इसकी चपेट में आए 17 लोग बेमौत मर गए। वहीं कई बेतरह झुलस गए। झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काल के गाल में समाने वाले लोगों में पीपलकोटी चौकी के थानेदार प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। उतराखंड के CM ने पूरे मामले के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। वहीं मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। बीती रात नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट के केयर टेकर का मोबाइल बंद रहने के कारण घरवाले परेशान हो गए। सुबह कुछ लोग साइट पर गए तो देखा केयर टेकर बेजान पड़े है। करंट लगने से उनकी मौत हो चुकी थी। फैली खबर के बाद लोगों के जुटने पर एक बार फिर वहां करंट दौड़ गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया।

इधर चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने मीडिया को बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
#WATCH | Uttarakhand: 10 people died and several were injured after a transformer exploded on the banks of the Alaknanda River in the Chamoli district. Injured have been admitted to the district hospital: SP Chamoli Parmendra Doval pic.twitter.com/QKC5vpvbF5
— ANI (@ANI) July 19, 2023
Uttarakhand | 10 people died and several injured after a transformer exploded on the banks of the Alaknanda River in the Chamoli district. Injured have been admitted to the district hospital: SP Chamoli Parmendra Doval
— ANI (@ANI) July 19, 2023
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को ATS की तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अब जवानी बीतेगी काल कोठरी में, क्या था गुनाह… देखें
इसे भी पढ़ें : मां के साथ हुए बुरे सलूक का बदला लेने गए सगे भाइयों का म’र्डर…
इसे भी पढ़ें : महज 8 माह में 7 लाख बेटियों की झोली में खुशियां डाल गये सीएम हेमंत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने नतमस्तक था खूंखार बहादुर… जानें क्यों






