spot_img
spot_img
spot_img

भोजपुरी फिल्‍म एक्‍टर खेसारी की दुल्‍हन शादी मंडप से गायब, जानें क्‍या है मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आजकल भोजपुरी एक्‍टर खेसारीलाल यादव के दुख भरे दिन चल रहे हैं। किसी ना किसी प्रकार से उनके साथ कुछ न कुछ उल्टा-पुल्‍टा हो ही जाता है। इधर, खबर है ये कि वह प्रयागराज में शादी कर रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी दुल्हन श्रुति राव मंडप छोड़ कर ही भाग गई। वास्‍तव में यह मामला खेसारीलाल यादव के रियल लाइफ का नहीं, बल्कि प्रदीप के शर्मा की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ के सेट का है।

इसे भी पढ़ें :नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को झांसे में लिया, फिर कर दिया ये…

आशिकी में सेकेंड लीड रोल में हैं श्रुति

गौरतलब है कि श्रुति राव इस फिल्म की सेकेंड लीड हैं, जबकि इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे हैं। मतलब जैसे-जैसे फिल्म की शूट आगे बढ़ रही है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ट्रायंगल लव स्टोरी होने वाली है और यह दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करने वाला है।

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

फिल्‍म ने पैदा किया कौतूहल

जो हो, खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की ट्रायंगल लव स्टोरी का जलवा दर्शकों पर कितना चलेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘आशिकी’ ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तो कौतूहल पैदा कर ही दिया है। इस फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कशयप हैं।

इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…

निजी जीवन में भी चर्चा में रहते हैं खेसारी

मालूम हो कि खेसारीलाल यादव अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले खेसारी ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके साथ वही हो रहा है, जो बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। हालांकि वह कमजोर नहीं हैं और सुसाइड जैसा कदम नहीं उठाएंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...

बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण...