spot_img

बेटे के फोटोशूट में हुक्का रखना भारती को पड़ा भारी, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते कुछ महीने पहले ही अपनी पहली संतान के माता-पिता बने हैं। अब इस कपल ने फैंस को अपने बेटे की झलक दिखा दी है। इसके साथ ही अब भारती और हर्ष समय-समय पर अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस क्रम में अब हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक नई तस्वीर शेयर की है। भारती अलग-अलग लुक और अंदाज में अपने बेटे की फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में भी उनके बेटे का एक अलग अंदाज देखने को मिला।

फोटो में बेटे के साथ हुक्‍का

शेयर की गई तस्वीर में भारती सिंह का बेटा लक्ष्य सफेद रंग के कपड़े में लिपटा हुआ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, लेकिन इस तस्वीर ने एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वास्‍तव में इस फोटो  में लक्ष्य के बगल में एक हुक्का रखा नजर आया। लक्ष्य की इस फोटो को हर बार फैंस का प्यार और दुलार मिलता है, लेकिन इस बार फोटो में हुक्का देख फैंस भारती से थोड़ा नाराज नजर आए।

 

बच्‍चा प्‍यारा, मगर हुक्‍का स्‍वास्‍थ के लिए खराब

तस्वीर में दिख रहे हुक्के को देख एक यूजर ने कहा, ‘बच्चा बहुत प्यारा लग रहा है, लेकिन हुक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’ वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर लिखा कि ‘बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह हुक्का किस खुशी में रखा है भाई।’ इससे पहले भारती ने अपने बेटे का हैरी पॉटर लुक में फोटोशूट कराया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

2017 में दोनों ने की थी शादी

बता दें कि कि भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद अप्रैल में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

इसे भी पढ़ें :अगर आप भी भरते हैं ITR तो यह खबर है बेहद जरूरी, चूके तो होगा बड़का Loss

इसे भी पढ़ें : मुनक्का खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये बड़ी समस्याएं, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें :देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, हाई अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में Jio Fiber ने मचाया धमाल, 80 फीसदी नए ग्राहक ले रहे कनेक्शन

इसे भी पढ़ें :आप चाहें तो खुद भी बना सकते हैं QR कोड, बस जानना है सही प्रोसेस

इसे भी पढ़ें :टायर पंक्चर होने से पहले Alert करेगा ये डिवाइस, जान लें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...