spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बंगाल और असम के CM का X पर ”वार”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बंगाल की CM ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिये झारखंड को जिम्मेदार ठहराते हुये X पर पोस्ट करते हुये लिखा, ‘अभी-अभी मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और उनसे बाढ़ की उभरती स्थिति पर चर्चा की। मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे पहले ही बंगाल में बाढ़ आनी शुरू हो गई है। झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है, यह मानव निर्मित है। मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इस बात का ध्यान रखें। इस बीच मैं स्थिति पर नजर रख रही हूं और मैंने दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तरी बंगाल के सभी संबंधित डीएम से बात की है। मैंने डीएम को विशेष रूप से सतर्क रहने और अगले 3/4 दिनों में आपदा की स्थिति का उचित ध्यान रखने को कहा है। मैंने उनसे सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।’

ममता के इस दावे का असम के भाजपा CM हिमंत बिस्वा ने एतराज जताते हुये X पर पोस्ट किया कि प्राकृतिक आपदा के लिये किसी राज्य को दोष देना सही नहीं है। मैं दीदी का सम्मान करता हूँ, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिये।’

हिमंत ने कहा कि हर साल, अरुणाचल और भूटान पहाड़ियों से आने वाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है। हालांकि, हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते, क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती और यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है।

से भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

 

 

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...