spot_img

दुनिया छोड़ने से पहले क्या बोल गई अपने मंगेतर से संगीता, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa: संगीता और मनोज के प्यार के आगे दोनों के घरवाले झूक गये। आपस में तय किया कि दोनों की शादी कर देना ही बेहतर। परिवार के इस फैसले पर दोनों बहुत खुश भी थे। देखासुनी तक हो चुकी। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई। अचानक लड़का मनोज का मन बदल गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। यह सुन संगीता को गहरा सदमा लगा। उसे लगा कि चाहत, मोहब्बत, प्यार सब मनोज के वास्ते दिल्लगी निकली, उसपर भरोसा करना मुश्किल। इसके बाद संगीता ने खतरनाक इरादा बना लिया। वह चुपके से जंगल की तरफ निकल गई। सुबह संगीता की पेड़ से झूलती हालत में डेड बॉडी मिली। इस बात का खुलासा संगीता से सोसाइड नोट से हुआ। यह सुसाइड नोट उसके घर से मिला। उसके सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र है कि ”तुम मुझसे शादी नहीं किये, जाओ, मैं तो जा रही हूं, लेकिन किसी दूसरी लड़की को ऐसा धोखा कभी मत देना।” यह सनसनीखेज वारदात गढ़वा के चिनियां थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव में हुई। गांववालों की खबर पर इलाके के मुखिया गोपाल कुमार यादव ने चिनियां थाना को सारी जानकारी दी। एक जवान लड़की के दुखद अंत से गांव के लोग दुखी थे।

लड़की के पिता लाल बाबू कोरवा ने पुलिस और मी़डिया वालों को बताया कि उनकी बेटी संगीता और मनोज में बीते छह माह से प्यार था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मनोज छतैलिया गांव में रहनेवाले अवधेश कोरवा का बेटा है। दशहरा के समय नवमी को लड़का पक्ष के लोग उनके घर आये थे, तब वो लोग भी लड़की के घर गये थे। सब के राजीखुशी से दोनों की शादी तय कर दी गई। मनोज भी उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। अचानक एक रोज लड़का शादी करने से इंकार कर दिया, उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। संगीता के डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस उसके घर रानीचेरी गई। सुसाइड नोट मिलने के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। कुछ माह पहले भी संगीता के पिता अपनी बेटी का दुख दर्द लेकर चिनियां थाना गये थे। थानेदार वीरेंद्र हांसदा ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टयां यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बगडू हिल से लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...