Khunti (Gaurav Kashyap) : उग्रवादी संगठन PLFI को तगड़ा झटका लगा है। संगठन का खूंखार एरिया कमांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडिया कंडीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे गुरुवार को खूंटी पुलिस ने दबोचा। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को बीते कल खबरीलाल ने सूचना पहुंचाई कि PLFI का मोस्टवांटेड दुर्दांत उग्रवादी गजरा कडीर मुरहू के तिरला इलाके के काड़ेपीड़ी जंगल में अपने दस्ता के साथ घूम रहा है। दस्ता के सभी सदस्य हथियार से लैस हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिले इनपुट पर पुलिस कप्तान ने एक्शन लिया। तुरंत कंडीर को दबोचने के लिए एक टीम बनाई। एएसपी एभियान रमेश कुमार को लीड करने की जिम्मेदारी मिली। टीम छापेमारी करने काड़ेपीड़ी जंगल पहुंची। कुछ लोगों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और खदेड़ कर एक शख्स को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को PLFI का एरिया कमांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडिया कंडीर बताया। उसके पास से पुलिस ने 8 एमएम की दो गोलियां, PLFI का पर्चा और चंदा रसीद बरामद किया है।
पुलिस फाइल में खूंखार गजरा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लेवी, आगजनी, रेप, पुलिस पर हमला जैसे कुल 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस इसे काफी दिनों से तलाश रही थी। सबजोनल कामंडर लाका पाहन के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में भी गजरा शामिल था। उस वक्त वह बच निकला था। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने कई राज उगले हैं। उसने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए नये लड़कों को भर्ती करने की कोशिश कर रहा था।
खूंखार एरिया कांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडिया कंडीर को दबोचने में तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई दिगम्बर पांडेय और संदीप कुमार की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : 70 का पति, 25 की पत्नी, बच्चे की उम्र दो साल… गजब है इस परिवार की केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं
इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी
इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या








