spot_img
spot_img
spot_img

Father’s Day के नाम पर आये इस मैसेज से रहे सावधान…..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Father’s Day के मौके पर वॉट्सऐप पर चल रहे एक मैसेज को लेकर यूजर्स को सावधान किया गया है। इस मैसेज में बीयर के मुफ्त क्रेट्स जीतने का ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन इससे मुफ्त बीयर मिलने की जगह लोगों की निजी जानकारियां चुरा ली जा रही है। मैसेज में बताया गया कि ‘हाइनिकेन बीयर फादर्स डे कॉन्टेस्ट 2022’ के ज़रिए आप अपने पिता के लिए बीयर की 5000 बोतलें जीत सकते हैं। इस मैसेज में बीयर की बोतलों से भरे एक क्रेट की तस्वीर और नीचे इस कंप्पीटीशन में शामिल होने के लिए एक वेबसाइट का लिंक दिया गया है। यह बहुत बड़े स्कैम का हिस्सा है। ऑनलाइन जालसाजी पकड़ने वाली वेबसाइट ऑनलाइन अलर्ट्स ने यूजर्स को सावधान किया है। लिंक को क्लीक करते ही आपके सामने एक फिशिंग वेबसाइट खुल जाएगी, जो आपकी सारी निजी जानकारियां चुरा लेगी।

मीडिया में छपी खबर के अनुसार हाइनिकेन ने भी साफ किया है कि ये जालसाज़ी है और उसकी तरफ से ऐसी कोई ‘प्रतियोगिता’ शुरू नहीं की गई है। ट्विटर पर एक सवाल का जवाब देते हुए कंपनी ने लिखा है, ‘ये एक स्कैम है. इसे हमारे सामने लाने के लिए शुक्रिया। प्लीज़ इस लिंक पर बिल्कुल क्लिन न करें और न ही इसे दूसरों को फॉरवर्ड करें। बहुत धन्यवाद.’।

ऐसे फंसाया जा रहा लोगों को

हाइनिकेन बीयर फादर्स डे कॉन्टेस्ट 2022 नाम से आए इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एक वेबसाइट खुल जाती है, इसमें लोगों से निजी जानकारियां और अकाउंट क्रेडेंशियल भरने के साथ ही उन्हें झांसे में लेकर कुछ अनचाही सर्विसेज़ के लिए भी साइन अप करा लिया जाता है। वहीं लोगों को यह मैसेज अपने 20 जानने वालों को भेजने को कहा जाता है। इस तरह से जालसाज़ों को आपकी सारी निजी जानकारियां मिल जाती हैं। ऐसा पहले भी हो चुका है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं

इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...