नई दिल्ली: साइबर अपराधी आज कल नए-नए तरके से ठगी करते हैं। जानकारी हासिल कर कब ATM स्किमिंग कर आपका बैंक अकाउंट खाली कर दें, यह कोई नहीं जानता। अत: अलर्ट रहकर अपने अकाउंट की सुरक्षा खुद करनी होगी। स्किमिंग से अपने बैंक अकाउंट को बचाने का तरीका जाना जरूरी है। सबसे यह जानें कि स्किमिंग क्या है। स्किमिंग के लिए एटीएम में लगी मैग्नेटिक चिप का इस्तेमाल किया जाता है। साइबर अपराधी कार्ड के पिछले हिस्से पर मैग्नेटिक स्ट्रिप को पढ़कर क्रेडिट, डेबिट और एटीएम कार्ड्स की सारी डिटेल्स हासिल कर लेते हैं। इस डिटेल्स के इस्तेमाल से साइबर अपराधी लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। इससे अकाउंट को बचाना है।
इस तरह साइबर अपराधी करते हैं ठगी
इसके लिए जालसाज किसी एटीएम या मर्चेंट पेमेंट टर्मिनल के कार्ड रीडर स्लॉट पर एक डिवाइस लगा देते हैं। यह स्किमर कार्ड की डिटेल्स को स्कैन कर लेता है। इसके बाद यह जानकारी स्टोर कर ली जाती है। स्किमिंग एटीएम, रेस्टोरेंट, दुकानों या दूसरी जगहों पर की जा सकती है। पिन को कैप्चर करने के लिए एक छोटे से कैमरा का उपयोग किया जाता है।एटीएम स्किमिंग करने के लिए चोर किसी सूनसान जगह पर लगे एटीएम में डिवाइस लगाकर अपने कारनामों को अंजाम देते हैं। जब उनके पास लोगों के कार्ड की डिटेल्स आ जाती है तो वो इससे एटीएम कार्ड का क्लोन बना देते हैं और पैसे चुरा लेते हैं।
ATM स्किमिंग से इस तरह बच सकते हैं स्किमिंग से
- एटीएम उपयोग करते समय पिन की सुरक्षा करें।
- एटीएम यूज करते समय अगर आपको की पैड एटीएम पर अटैच नहीं दिखता है तो ट्रांजैक्शन करने से बचें।
- एटीएम का इस्तेमाल करते समय अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें।
- अपने अकाउंट बैलेंस को समय-समय पर चेक करते रहें।
- अपना पिन कहीं भी न लिखें साथ ही लाइन में मौजूद किसी भी अन्य व्यक्ति से इसे बचाएं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्तान








