spot_img
spot_img
spot_img

शिक्षक हो ऐसा, गरीब बच्‍चों के लिए अपने स्‍कूटर पर ही बना दी लाइब्रेरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : हम सुनते आए हैं कि बच्‍चे देश का भविष्‍य होते हैं और शिक्षक भविष्‍य निर्माता। भविष्‍य संबंधी संकटों के बीच यदि शिक्षक अपने दायित्‍व से आगे बढ़कर चिंता करे और उसके समाधान की तरकीब खोज निकाले, तो मुक्‍त कंठ से सराहना के शब्‍द तो निकलेंगे ही। ऐसे शिक्षक पर नाज भी होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं एमपी के सागर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सीएच श्रीवास्तव की। उन्‍होंने कोरोना से गरीब बच्‍चों की प्रभावित पढ़ाई की समस्‍या से निजात के लिए अपने स्कूटर पर ही चलती-फिरती लाइब्रेरी बना दी है। इस लाइब्रेरी में बच्चों के कोर्स से संबंधित सभी किताबें होने के साथ ही अन्य जरूरी किताबें भी हैं। बच्चे इस लाइब्रेरी का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं और दिल से पढ़ाई कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :रांची में तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, देसी सिक्सर और गोली जब्त

ताकि ठीक से बच्‍चे कर सकें पढ़ाई

शिक्षक सीएच श्रीवास्तव का कहना है कि इस लाइब्रेरी का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। आर्थिक तंगी की वजह से वे फोन और लैपटॉप खरीद नहीं सकते हैं और कोविड की वजह से इन बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर हुआ है। यही सोचकर एक छोटी सी लाइब्रेरी बनाई है, ताकि ये बच्चे आराम से पढ़ सकें।

इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद: नशे में युवक ने चाचा-चाची समेत तीन पर कुल्हाड़ी से किया वार

लाइब्रेरी में कहानियों और कविताओं की किताबें भी

इस लाइब्रेरी में बच्चों के कोर्स से संबंधित किताबों के अलावा कहानियों, कविताओं की कई किताबें मौजूद है. बच्चे इन किताबों का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। शिक्षत सीएच श्रीवास्तव के इस कदम की तारीफ सभी लोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :होली के दिन एक ही परिवार के 6 सदस्य की बिगड़ी तबीयत, पी थी Cold drink

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...