spot_img

BCCI President Sourav Ganguly ने किया ऐलान, UAE में खेला जाएगा Asia Cup

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Asia Cup 2022 अब UAE में खेला जाएगा। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मुंबई में हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद इस बात की जानकारी दी। गांगुली ने एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘एशिया कप यूएई में होगा क्योंकि यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां बारिश नहीं होगी। ‘बता दें की पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में किया जाना था। एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना है और यह टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं। श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा। छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं।

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को सूचित किया था कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते बोर्ड एशिया कप टी20 के आगामी चरण की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने मौजूदा संकट के कारण हाल में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के तीसरे चरण को भी स्थगित कर दिया था।  एशिया कप (टी20) का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक कराया जाएगा। साल 2018 के बाद से इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाया है। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। तब रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारत ने टूर्नामेंट पर कब्‍जा किया था। पिछली बार यह टूर्नामेंट 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेला गया था। ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्‍व कप को देखते हुए इस बार आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा।

इसे भी पढ़ें :President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू के सिर राष्ट्रपति का ताज… देखें

इसे भी पढ़ें :स्कूल बस में लगी भीषण आग, 21 बच्चे थे सवार, देखें…

इसे भी पढ़ें :बाहुबली को फिर 10 साल की जेल

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...