Ranchi : झारखंड पुलिस सेवा के DSP स्तर के 24 पुलिस अधिकारियों को SP रैंक में प्रोन्नति हो गई है। खबर है कि UPSC के दिल्ली स्थित दफ्तर में प्रोन्नति को लेकर सलेक्शन कमेटी की हुई बैठक में इसपर सहमति बन गई है। खेल कोटा से बहाल सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का को भी IPS में प्रोन्नति दी गई हैं। वहीं CBI जांच के घेरे में आये 3 और फायरिंग केस में फंसे 1 DSP की प्रोन्नति पर विचार नहीं किया गया है। दिल्ली में हुई बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और कार्मिक सचिव वंदना दादेल मौजूद थी। उम्मीद है कि बहुत जल्द इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।
सूत्रों के अनुसार, झारखंड पुलिस में 2017, 2018, 2019 और 2020 बैच की 24 रिक्तियों को लेकर वरीयता के आधार पर बैठक में चर्चा हुई। सेकंड बैच के DSP रहे अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, सादिक अनवर रिजवी और विजय आशीष कुजूर को भी IPS का 2017 बैच आवंटित किया गया है। थर्ड बैच से दीपक कुमार शर्मा, अजय कुमार सिन्हा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, दीपक कुमार-1, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार-1,सहदेव साव, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, आरिफ एकराम, अविनाश कुमार एवं विमल कुमार के नाम पर चर्चा हुई। थर्ड बैच के अधिकारियों को 2018, 2019 और 2020 की रिक्तियों में समायोजित किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : बस, ये छोटा सा फॉर्मूला अपना बचें हार्ट अटैक से…
इसे भी पढ़ें : एक IPS और IAS की लव स्टोरी, गृह मंत्रालय में अर्जी देने पर हो गई वायरल…. जानें दिलचस्प कहानी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…
इसे भी पढ़ें : जेठ को देखते ही उबल पड़ी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में धीरे-धीरे बदलाव हो, जैसे गंभीर, फिर मुझे और युवराज को हटाया : सहवाग










