spot_img

गिरिडीह में बैंक डकैती, ऐसे दिनदहाड़े लूट लिये इतने लाख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : सोमवार की दोपहर डकैतों ने दुस्‍साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पैसा निकालने के बहाने 6 अपराधी बैंक में घुसे। बैंक में घुसते ही सबसे पहले हथियार के बल पर गार्ड को बंधक बनाया। फिर ग्राहकों को अपने जगह पर बैठने को कहा। कैश काउंटर से करीब साढ़े सात लाख रुपये लूटकर अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। बैंक डकैती की इस वारदात को गिरिडीह के सरिया केसवारी स्थित यूको बैंक की शाखा में अंजाम दिया गया। घटना के बाद बैंक के कर्मी और ग्राहक डरे-सहमे हैं।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। गिरिडीह की सरिया और हजारीबाग की बरकट्ठा पुलिस एक्‍शन में आई। त्‍वरित कार्रवाई करते हुये 3 अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों के पास से 3 लाख कैश भी बरामद कर लिया। बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और कैश की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बैंक के कर्मियों की मानें तो घटना के वक्‍त ग्राहकों की काफी भीड़ थी। सभी अपराधी मास्‍क पहनकर बैंक में घुसे। हथियार का भय दिखाकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को कब्‍जे में लेकर पैसा लूटकर आराम से बगोदर के अटका की तरफ फरार हो गये थे। सरिया पुलिस ने हजारीबाग की बरकट्ठा पुलिस के सहयोग से तीनों को बरकट्ठा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...