Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस ने बरही बैंक लूटकांड का खुलासा कर लिया है। कांड के पीछे अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह निकला। दरअसल बीते 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3:15 बजे चार हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे, कर्मचारियों को गन पॉइंट पर बंधक बनाया, ग्राहकों में दहशत फैलाई और महज कुछ मिनटों में 4.22 लाख रुपये कैश के साथ लगभग 3.987 किलो सोना समेट कर फरार हो गये। जाते-जाते सभी कर्मचारियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दिया ताकि पीछा करने का वक्त भी न मिले। वारदात के बाद जिले में हड़कंप था, लेकिन पुलिस ने रफ्तार दिखाई। SP के निर्देश पर बनी SIT ने CCTV, मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सर्विलांस के जरिये सुराग जोड़े। एक संदिग्ध स्कॉर्पियो ने पूरी कहानी की दिशा बदल दी।
जांच सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां STF के साथ जॉइंट ऑपरेशन में तीन शातिरों को दबोचा गया। इनमें पंकज सिंह उर्फ रौनक, मो. अफजल और सौरभ यादव उर्फ सोनू शामिल है। इनके पास से 912 ग्राम सोना, 20 लाख कैश, 6 मोबाइल, लूट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और दो बाइक बरामद हुई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लूट की स्क्रिप्ट सोशल मीडिया और यूट्यूब से लिखी गई थी। गिरोह ने पहले ये पता लगाया कि बैंक गोल्ड लोन देता है, फिर करीब दो महीने तक रेकी कर हर मूवमेंट नोट किया। पुलिस पेट्रोलिंग से लेकर भीड़ के पैटर्न तक, सब कुछ स्टडी किया गया। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि ये कोई छोटे-मोटे अपराधी नहीं हैं। बिहार, यूपी और बंगाल में इनके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस बाकी फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। सुनें क्या बोले SP अमन कुमार
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…












