Kohramlive Desk : Bank of Baroda के ग्राहक हैं, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। जल्द से जल्द अपनी ‘नो योर कस्टमर्स’ (KYC) की प्रक्रिया पूरी कर लें। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनके बैंक अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो सकते हैं। बैंक ने इसके लिए ग्राहकों को सूचित कर दिया है। बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) देश के सभी बैंकों को KYC कराने की सलाह देता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट कर कहा है कि
24 मार्च 2023 तक सभी कस्टमर्स के लिए सेंट्रल केवाईसी (CKYC) का प्रोसेस पूरा करना जरूरी है। बैंक इसके लिए अपने ग्राहकों को नोटिस देकर और SMS के जरिए सूचित कर रहा है। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों के अकाउंट डीएक्टिवेट हो सकते हैं। बैंक ने बताया है कि जिन ग्राहकों को नोटिस, SMS या CKYC के लिए बैंक ने कॉल किया है वो सभी बैंक के ब्रॉन्च जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स को जमाकर इस प्रोसेस को पूरा कर लें। ग्राहकों को ये काम 24 मार्च से पहला निपटाना है। CKYC के जरिए बैंक अपने ग्राहकों के डेटा डिजिटल फॉर्मेट में अपने पास सेव कर लेते हैं। पहले ग्राहकों को अलग-अलग कामों के लिए हर बार KYC करवानी पड़ती थी। लेकिन सेंट्रल केवाईसी के बाद ग्राहकों को बार-बार इसकी जरूरत नहीं पड़ती है। पहले लाइफ इंश्योरेंस खरीदने और डीमैट अकाउंट ओपन करने जैसे कामों के लिए अलग केवाईसी करवानी पड़ती थी। लेकिन अब सेंट्रल केवाईसी के बाद सभी कामों के आसानी से एक बार में ही पूरा किया जा सकता है।
— Bank of Baroda (@bankofbaroda) March 13, 2023
इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिया ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ अपनाने की सलाह…देखें
इसे भी पढ़ें :महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी…देखें कहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट…देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :CID की अपील, अपने मोबाइल पर कभी न करें यह काम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी : आकाश अंबानी
इसे भी पढ़ें :बिहार के 5 और झारखंड का 1 और शहर हुआ Jio True 5G












