spot_img
spot_img
spot_img

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिया ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ अपनाने की सलाह…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : भारत में कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण से बचाव के जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों को सलाह दी है कि वह टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार की ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ पर फोकस करना जारी रखें। मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना में कहा गया, हम कोविड-19 की तैयारियों को देखने के लिए एक और मॉक ड्रिल करेंगे। सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही मॉक ड्रिल की जाएगी।

‘आवश्यक दवाओं उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

अधिसूचना के मुताबिक, देश में टीकों की कुल 220.65 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। अस्पताल में भर्ती होने में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है। एहतियातन खुराक बढ़ाई जानी चाहिए। बयान में कहा गया है कि सभी गंभीर तीव्र श्वसन की बीमारी के मामलों की प्रयोगशाला निगरानी और परीक्षण को बढ़ाने की आवश्यकता है। मंत्रालय ने राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के लिए आवश्यक दवाओं और रसद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा राज्यों को पर्याप्त निर्धारित बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 1300 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जो 140 दिनों में सबसे अधिक हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 7605 हो गए हैं। वहीं तीन मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,816 हो गई है। कोविड-19 डेली पॉजिटिविटी रेट 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.08 प्रतिशत आंकी गई थी।

इसे भी पढ़ें :महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी…देखें कहां

इसे भी पढ़ें :झारखंड में पेट्रोल-डीजल का नया रेट चार्ट जारी, रांची में…

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में H3N2 ने बढ़ाई चिंता, क्या बोले सिविल सर्जन…

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :YouTube पर सीखा मौ*त को गले लगाने का आसान तरीका, फिर क्या हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...