Hazaribagh(Sunil Sahu) : जहां कोयले की गहराइयों में ऊर्जा की तलाश होती है, वहीं जमीन पर उम्मीदों की लौ जलाने का काम कर रही है एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, बनहप्पा को आज इस प्रयास की दूसरी किश्त के रूप में 50 हजार की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं, बच्चों को हॉर्लिक्स, मिल्क पाउडर, नोटबुक व पेन जैसी शैक्षणिक व पोषण सामग्री भी वितरित की गई, जिससे शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी सशक्त हो सके। इस मौके पर जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनीता दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जेएमएस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी इस सहयोग समारोह में सहभागी बने।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भावुक स्वर में कहा, एनएमएल का यह कदम न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि यह उन सपनों में रंग भरने जैसा है जो सीमित साधनों में भी बड़ा उड़ान भरना चाहते हैं। एनएमएल की यह पहल यह सिद्ध करती है कि विकास सिर्फ खदानों तक सीमित नहीं होता, वह बच्चों की मुस्कुराहट और कक्षा की खामोश उम्मीदों में भी झलकता है।
इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण








