कोहराम लाइव डेस्क : करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रनों से हरा दिया। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। ओमान की ओर से जतिंदर सिंह ने 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा कश्यप प्रजापति ने 21 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के आउट होते ही बांग्लादेश की टीम मैच को अपने कब्जे में करने में सफल रही। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा शाकिब ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। मुस्तफिजुर और शाकिब की घातक गेंदबाजी के सामने ओमान के बल्लेबाज एक के एक पवेलियन लौटते चले गए। जीत के साथ बांग्लादेश सुपर 12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है। बेहतर प्रदर्शन के लिए शाकिब को मैन ऑफ द मैच मिला। शाकिब ने 3 विकेट के अलावे बल्लेबाजी के दौरान 42 रन भी बनाये।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर नईम शेख ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। नईम के अलावा शाकिब ने 42 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर जम नहीं पाया। दोनों ने मिलकर 80 रन की साझेदारी की। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम शुरूआती सफलता के बाद संभल पाई। बांग्लादेश के दो विकेट 21 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद तीसरा विकेट 101 रन पर शाकिब के रूप में गिरा था। ओमान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। फैयाज बट ने 3 विकेट लिए तो वहीं बिलाल खान और कलीमुल्लाह के खाते में 2-2 विकेट आए।
इसे भी पढ़ें :T -20 WC में Virat Kohli नहीं करेंगे ओपनिंग, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
इसे भी पढ़ें :Shahid Kapoor की बीवी Mira Rajput का ये अंदाज पहले नहीं देखा होगा आपने
इसे भी पढ़ें :यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी
इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड












