spot_img
spot_img

झारखंड में दूसरे दिन बंद : तपती धरती में हलकान जिंदगानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनों के द्वारा आहूत बंद के दूसरे दिन बंद समर्थक सुबह से ही जहां-तहां सड़क पर उतर आये। राजधानी रांची के ओरमांझी के पास रांची पटना हाईवे को जाम कर दिया। वहीं सड़क जाम करने का सबसे ज्यादा असर रामगढ़ के नेशनल हाइवे 33 और नेशनल हाइवे 23 पर दिखा। रांची के ओरमांझी के पास लंबा जाम लग गया, वहीं नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में छोटे से लेकर बड़े-बड़े वाहन फंस गये। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जुलूस निकाला, जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन किया। खूब नारेबाजी भी की। बंद की वजह से रांची से लंबी दूरी की गाड़ियां काफी कम चलीं। जाम स्थल पर पुलिस पहुंच कर रोड जाम हटवाया।

जहां आंदोलनकारी टस से मस नहीं हो रहे थे, उन्हें खदेड़ कर हटा दिया गया। शहरी इलाकों में बंद का कोई खासा असर नहीं दिखा। लोगों की आवाजाही होती रही। रविवार होने के कारण ज्यादातर दुकानें और प्रतिष्ठानें बंद थी। राजधानी रांची में बंद समर्थकों से निपटने के लिये पुख्ता इंतजाम किया गया था। CM आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लगातार दो दिनों की बंदी से लोग परेशान दिखे। दूसरे दिन भी लंबी दूरी की बसें, मालवाहक वाहन और अन्य यात्री वाहन कम चले। तपती धरती में हलकान होती रही जिंदगानी। बंद समर्थकों का कहना है कि 90-10 की नीति लागू की जाए, अन्यथा यह तो आंदोलन का पहला चरण है, आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : ठनका में मारे गये मवेशियों के 2 मालिकों को क्या मिला… देखें

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में पुलिस पर टूट पड़े गांववाले, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में खतरनाक होगा तूफान बिपरजॉय, यहां भारी बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...