Kohramlive : हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक केला सालभर मिलने वाला सस्ता, आसान और पोषक फल है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन B6 भरपूर होता है। यह दिल, हड्डियों, पाचन और इम्यूनिटी के लिये बेहद फायदेमंद है। लेकिन सवाल है, केला कब खाना चाहिये?
खाली पेट केला खाने के फायदे
तुरंत एनर्जी देता है। कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। पेट देर तक भरा महसूस होता है।
खाली पेट केले के नुकसान
गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। माइग्रेन या गैस्ट्रिक वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। वजन बढ़ने का खतरा (क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी ज्यादा)।
नाश्ते के बाद केला खाने के फायदे
दूध, दही, ओट्स या दलिया के साथ खायें तो पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं। ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखता है।लंबे समय तक भूख कंट्रोल में रहती है। ओवरईटिंग से बचाव करता है।
निष्कर्ष – केला सेहत का खजाना है, लेकिन सही समय पर खाने से ही इसका पूरा फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट से ज्यादा बेहतर है इसे नाश्ते के बाद लेना।
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी










