Ranchi (Rajesh Singh) : हाव-भाव और प्रभाव इस कदर दर्शाया करता था कि सहसा दुकानदारों को यकीन नहीं हो पाता था कि यह बड़का फ्रॉड है। दुकानदार यह मान लेते थे कि उसने जो अपने बारे में बताया है उसमें दम है। हुलिया पोशाक और तौर-तरीका अंदाज ऐसा निराला था कि एक नहीं कई दुकानदारों को चूना लगा गया। हफ्ता- दो हफ्ता तो दुकानदार यह सोचकर खामोश रहे कि सीएम की सुरक्षा का पहरेदार है। बीजी होंगे, खुद आकर कीमत दे जाएंगे। जब उसका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ हो गया तो कई दुकानदारों का माथा ठनका कि उसका वास्ता किसी पहरेदार से नहीं, बड़का फ्रॉड से पड़ा। आखिरकार रांची पुलिस ने इस फ्रॉड को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जालसाज कपिल कुमार गुप्ता को पकड़ने में सुखदेवनगर थानेदार ममता कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। यह अक्सर अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के नाम पर दुकानदारों से महंगी चीजें लेता था। ऑनलाइन पेमेंट करता था। उसके मोबाइल में पेमेंट डन दिखता, पर दुकानदार के खाते तक नहीं जाता। पूछने पर कहता था… हो सकता है सर्वर अभी डाउन हो। वह सामान लेकर निकल जाता था, दोबारा दर्शन नहीं देता था। सुनें क्या बोले ठगी के शिकार एक दुकानदार
इसे भी पढ़ें : नालंदा पुलिस के हाथ लगी झारखंड की ‘लैला’
इसे भी पढ़ें : ‘न्यूरो फिजिशियन के नाम पर बनता रहा बिल, नहीं रहा बच्चा’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्वीर
इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…










