spot_img

बाबूलाल मरांडी बोले, दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा कि “ये शराब घोटाला हुआ नहीं, करवाया गया है।” बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला हुआ है। इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। 19 अप्रैल 2022 को उन्होंने CM को एक पत्र लिखा था, अगर उस वक्त मेरी बात सुनी जाती, तो शायद ये दिन नहीं आता। बाबूलाल मरांडी का इल्जाम है कि ACB की एंट्री, CBI से बचने की चाल है। सरकार CBI या ED की जांच से बचना चाहती है। इसलिए आनन-फानन में ACB से जांच शुरू करवा दी गई। नतीजा, एक घंटे के भीतर ही तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। बाबूलाल मरांडी ने ये भी दावा किया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में जब झारखंड का नाम आया, तब सरकार डर गई। तभी तो ACB को आगे किया गया, ताकि CBI-ED की आंच न लगे। उन्होंने DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया, जो अधिकारी खुद सवालों के घेरे में हैं, उन्हें DGP कैसे बना दिया गया? बाबूलाल मरांडी ने दो टूक कहा, सरकार चाहे जितना पर्दा डाले, पर CBI और ED का सच सामने आयेगा। झारखंड की जनता को भी हक है ये जानने का कि 2022 में लिखे मेरे पत्र का हुआ क्या?”

इसे भी पढ़ें : कल से झारखंड-बिहार में महंगा होगा दूध… जानें कितना

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन का ए’क्सीडेंट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...