spot_img

हजारीबाग में बड़ा हा’दसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन का ए’क्सीडेंट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर घर लौट रही थी और खुटरा गांव के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की सतर्कता से सभी बच्चों को समय रहते तालाब से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीन से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन चालक नशे की हालत में था, जिससे यह हादसा हुआ। लोगों ने यह भी कहा कि सड़क किनारे गार्डवाल या कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे गाड़ी सीधे लगभग 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी। इचाक थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच की जा रही है। क्रेन से वाहन को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन ने ड्राइवर की जांच और घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गो’ली लगते ही नक्सली कमांडर भागा यूपी, फिर…

इसे भी पढ़ें : JPSC Mains Result 2025 जारी, यहां चेक करें परिणाम…

 

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।