spot_img

कल से झारखंड-बिहार में महंगा होगा दूध… जानें कितना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बिहार और झारखंड के लाखों उपभोक्ताओं को 22 मई से दूध के लिए ज़्यादा पैसे देने होंगे। बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने सुधा दूध के दामों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में एक साथ लागू होगी। हालांकि, घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे अन्य उत्पादों की कीमतें फिलहाल यथावत रहेंगी।

नई दरों के मुताबिक

  • सुधा गोल्ड (फुल क्रीम): ₹62 → ₹65 प्रति लीटर

  • सुधा शक्ति: ₹55 → ₹57 प्रति लीटर

  • गाय का दूध: ₹52 → ₹54 प्रति लीटर

क्यों बढ़े दाम?

COMFED ने कीमतों में इजाफे की वजह दूध उत्पादन और वितरण लागत में बढ़ोतरी को बताया है। पशुचारे के दाम, डीजल व ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से यह फैसला लेना पड़ा।

अमूल पहले ही कर चुका है दाम में इजाफा

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में अमूल ने भी अपने विभिन्न वेरिएंट्स के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। अब सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिख रही है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन का ए’क्सीडेंट

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में ठनका से दहशत, आज मासूम हुये शिकार

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों का ‘गॉड फादर’ मा’रा गया, गृह मंत्री ने कही बड़ी बात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...