- राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट को दी जानकारी
रांची : राज्य के लगभग दो हजार आयुष चिकित्सकों के लिए खुशखबरी। अब उन्हें एलोपैथिक चिकित्सकों की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ने अवमानना की सुनवाई के दौरान इसकी जानकारी झारखंड हाईकोर्ट को दी है।
इसे भी पढ़ें : तिलक समारोह में फटा Coffee मशीन का सिलेंडर, ऑपरेटर की मौत
तैयारी पूरी कर ली गई है
हाईकोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया कि इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुछ दिनों में इसे कैबिनेट में भेजकर पारित करा दिया जाएगा। इसके बाद आयुष चिकित्सकों को ग्रेड पे और सेवानिवृत्ति की अवधि एलोपैथिक चिकित्सकों के समान हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : शराब दुकान से एक लाख की लूट, Firing में बचा दुकानदार














