spot_img
spot_img
spot_img

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर नवाजे गये… देखें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Angara (Md. Ansar) : विश्व आदिवासी दिवस -2023 के मौके पर रांची के अनगड़ा में मैराथन दौड़, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन आजसू पार्टी के खिजरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव के सौजन्य से किया गया। मौके पर मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट और सेकेंड डिविजन से पास हुए स्टूडेंट्स को भी नवाजा गया। पुरुष मैराथन दौड़ में प्रेमचंद बेदिया ने बाजी मारी। प्रथम पुरुस्कार के तौर पर उन्हें एक स्मार्ट फोन भेंट किया गया। दूसरे स्थान पर आये बालकिशोर बेदिया को साइकिल और तीसरा स्थान हासिल करने वाले दिनेश महतो को पंखा पुरुस्कार स्वरूप दिया गया।

महिला मैराथन दौड़ में फर्स्ट पोजिशन हासिल करने वाली आरती कुमारी को साइकिल, सेकेंड आने वाली रेखा कुमारी को पंखा और थर्ड विनर प्रतिमा कुमारी को आयरन दिया गया।

वहीं, अनगड़ा प्रखंड में मैट्रिक की परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को ट्रॉफी व मेडल से नवाजा गया। फुटबॉल में एफसी ग्रुप लुपुंग ने जीत हासिल की। इस टीम को 5000 रुपये कैश और ट्रॉफी बतौर इनाम दिया गया। रनरअप एफसी ग्रुप हेसल को 3000 रुपये कैश व ट्राफी और सेकेंड रनरअप को 2000 कैश और ट्रॉफी दिया गया।

विश्व आदिवासी दिवस -2023 के मौके पर मौजूद पारसनाथ उरांव ने कहा कि चाहे आप जहां भी चल जाएं पर अपनी संस्कृति को न भूलें। अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का प्रयास करें।

ये रहे मौजूद 

मौके पर आजसू पार्टी वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा झारखंड आंदोलनकारी व जिला वरीय उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, आजसू पार्टी वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, अतीस महतो, जगरनाथ महतो, मदरा मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का भव्य आगाज, क्या बोल गये सीएम हेमंत और दिशोम गुरू… जानें

इसे भी पढ़ें : पुरानी आदिवासी परंपरा से कटकर दिशाहीन हो रहे युवा : महादेव टोप्पो

इसे भी पढ़ें : फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...