मां ने ही गमछे से कस दिया मासूम का गला, सदमे में गांव…

Date:

spot_img

UP : उत्तर प्रदेश के उरई से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिस मां की गोद में एक बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती है, उसी मां पर अपनी चार साल की मासूम बेटी नैना उर्फ ‘बिट्टो’ की हत्या का आरोप लगा है। मामला आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव का है, जहां घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

मजदूरी, तंगी और रोज की तकरार… फिर एक रात सब खत्म

मासूम नैना के पिता राजकुमार, जो मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, खबर हैं कि पिछले कुछ समय से पत्नी विनीता का व्यवहार काफी चिड़चिड़ा हो गया था। सीमित कमाई की वजह से वह पत्नी की हर इच्छा पूरी नहीं कर पाते थे, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। राजकुमार का आरोप है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विनीता ने कथित तौर पर कहा था कि “या तू रहेगा या मैं…”

लाल साड़ी, सन्नाटा और एक मासूम की बुझती सांसें

गांव वालों के मुताबिक, रात गहराने के साथ घर का तनाव भी बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि विनीता ने जमीन पर एक लाल साड़ी बिछाई, फिर सो रही बेटी नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। आरोप है कि तड़के करीब दो बजे गमछे से बच्ची का गला कस दिया गया। मासूम की मौत के बाद उसका शव उसी लाल साड़ी पर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर गांव की महिलाओं की आंखें भर आईं। घर में उस वक्त तीन चारपाइयां बिछी थीं, एक पर पिता राजकुमार अपने दोनों बेटों के साथ सो रहे थे, दूसरी पर विनीता और नैना थीं, जबकि तीसरी खाली थी। हैरानी की बात यह रही कि पास में सो रहे पिता और भाइयों को मासूम की आखिरी सांसों की भनक तक नहीं लगी।

मोहल्ले की ‘बिट्टो’ अब कभी नहीं लौटेगी

चार साल की नैना को मोहल्ले वाले प्यार से ‘बिट्टो’ कहकर बुलाते थे। वह बेहद चंचल थी, हाथों में बड़ी-बड़ी चूड़ियां पहनकर पूरे मोहल्ले में घूमती थी। उसकी शरारतें और मासूम मुस्कान हर किसी की पसंद थीं। सुबह जैसे ही मौत की खबर फैली, पूरे गांव में मातम पसर गया। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी कि “अब हमारी बिट्टो कभी नहीं लौटेगी…”

बेटे ने बना लिया वीडियो, खुला बड़ा राज

इस दर्दनाक मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। परिवार का दावा है कि 10 साल के बेटे उमंग ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया है। उमंग का कहना है कि उसने अपनी मां को नैना के गले से गमछा हटाते देखा था।

पोस्टमार्टम में क्या खुलासा?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का गला काफी देर तक दबाया गया, जिससे उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां विनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह और आर्थिक तंगी को विवाद की वजह माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RJD को बड़ा झटका… जानें क्या

Bihar : विदेश दौरे से तेजस्वी यादव की वापसी...

एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को...

हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...