GIRIDIH : गिरिडीह में शुक्रवार की सुबह गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित कुम्हरलालो मोड़ के पास हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से गिरिडीह सदर भेज दिया गया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। कागजी कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो
जानकार के अनुसार, पालगंज निवासी उपेंद्र लाहकार,उसकी मां तथा बेटी ऑटो से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इस बीच ओवरटेक करने के चक्कर में एक ऑटो ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान ऑटो सवार महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 70 वर्षीय कल्पना देवी के रूप में हुई है। उपेंद्र लाहकार ओर उनकी बेटी घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें :बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करना है डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन, 44,900 से अधिक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, शुरू करने के पहले जान लें परिवर्तन
इसे भी पढ़ें : Cyber सेना की तैयारी में जुटा चीन, भारत के लिए सतर्कता जरूरी
इसे भी पढ़ें : Google ने जारी किया ‘स्विच टू एंड्रॉइड’ ऐप, आसानी से होगा…
इसे भी पढ़ें : PNB में बिना कार्ड यूज के एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे, जानें कैसे








