NAWADA : बिहार के नवादा में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑटो नदी में पलट गया। ऑटो के 20 फीट नीचे गिरने से एक महिला की जान चली गई। अन्य 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला नरहट थाना क्षेत्र के गंगटा के पास का है। तीन घायलों का प्राथमिक उपचार नरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सभी को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। मृतका की पहचान चिंता देवी 45 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिए हैं। दुर्घटना बाद ऑटो चालक फरार हो गया।
एक ही परिवार के 4 लोग ऑटो में थे सवार
मृतका के पति महेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी ऑटो पर सवार होकर हजरतपुर से शेखपुरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान गंगटा के पास नवनिर्मित पुल के पास ऑटो पलट गया। इसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई। उसी ऑटो में सवार मेरी मां जीरा देवी तथा भभु लक्ष्मीनिया देवी पति ब्रह्मदेव चौधरी घायल हो गईं। परिवार के इन तीन लोगों के अलावा ऑटो में बेबी खातून भी सवार थीं। वह भी बुरी तरह घायल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे












