कोहराम लाइव डेस्क : न्यूज प्रसारण के मामले में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी (Multinational company) फेसबुक इंक और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच विवाद समाप्त होने का नाम ही ले रहा है।इस बीच फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज और इमरजेंसी सेवाओं के पोस्ट को बैन कर दियाहै। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उनकी मदद मांगी है।
इसे भी पढ़ें : चमोली हादसा : लोहरदगा के विक्की ने 7 दिनों तक लड़ा जिंदगी से जंग, 12 वें दिन मिला शव
कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही आस्ट्रेलिया की सरकार
मॉरिसन ने प्रधानमंत्री से फोन पर कहाकि वे दुनिया को बदल रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अब दुनिया को चलाएंगे भी। ऑस्ट्रेलिया सरकार का कहना है कि फेसबुक को वहां के किसी कानून से दिक्कत थी, तो इस पर उसके चीफ मार्क जकरबर्ग को बात करनी चाहिए थी, न कि अचानक लाखों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी कॉन्टेंट पर रोक लगाने की। ऑस्ट्रेलिया सरकार इस मसले पर कानूनी लड़ाई लड़ने की भी तैयारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…












