kohramlive desk : ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर टी-20 वर्ल्डकप 2021 का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया का इस फॉर्मेट में ये पहला वर्ल्डकप है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में टॉस ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया, पहले बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 के स्कोर पर रोका। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे अधिक 85 रन बनाए और अपनी टीम की ओर से इकलौते लड़ाई लड़ी। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग मजबूत रही, लेकिन बाद में केन विलियमसन ने पूरा माहौल बदल दिया। वनडे में कई बार चैम्पियन बन चुकी ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन बनी है। खास बात ये है कि करीब 6 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ कोई आईसीसी की ट्रॉफी आई है। आखिरी बार 2015 का वर्ल्डकप जीता था, जो 50 ओवर का वर्ल्डकप था। उसके बाद 2019 के वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई थी। लेकिन 2021 का टी-20 वर्ल्डकप उसने अपने नाम किया।
Australia are the 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐄𝐑𝐒 of the #T20WorldCup 2021 🏆#T20WorldCupFinal | #NZvAUS | https://t.co/50horpfG97 pic.twitter.com/JYKoseZTWl
— ICC (@ICC) November 14, 2021
रच दिया इतिहास वॉर्नर और मार्श ने
लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग के दौरान कमाल कर दिया। वर्ल्डकप से पहले जिन डेविड वॉर्नर की फॉर्म पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, उन्होंने एक बार फिर बड़े मौके पर कमाल किया। डेविड वॉर्नर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान एरन फिंच का विकेट गिरने के बाद अपनी टीम को मजबूती दी।
इसे भी पढ़ें :2 करोड़ कैश और सोना चोरी मामले में एसटीएफ के हत्थे चढ़े 2 डॉक्टर
इसे भी पढ़ें :अब सड़क किनारे नहीं चलेंगी नॉनवेज की दुकानें..
50 बॉल में 77 रनों की शानदार पारी खेली
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श साबित हुए, जिन्होंने फाइनल में तूफानी पारी खेली और न्यूजीलैंड से जीत को दूर ले गए।मिचेल मार्श की इस वर्ल्डकप में खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन आखिरी के मैचों में उन्होंने कमाल कर दिया और लगातार अपनी टीम के लिए बड़ी पारियां खेलीं।
मिचेल मार्श ने 50 बॉल में 77 रनों की शानदार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर मिचेल मार्श ने पूरा गेम पलट दिया और न्यूजीलैंड को मात दी।
T-20 WC 2021 में ऑस्ट्रेलिया
• साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया
• श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
• इंग्लैंड से 8 विकेट से हारे
• बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
• वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हराया
• पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया (सेमी-फाइनल)
• न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया (फाइनल)
T-20 WC के विजेता
• 2007- भारत
• 2009- पाकिस्तान
• 2010- इंग्लैंड
• 2012- वेस्टइंडीज़
• 2014- श्रीलंका
• 2016- वेस्टइंडीज़
• 2021- ऑस्ट्रेलिया
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए
इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद








