spot_img

आखिरी ओवर में पासा पलटा ऑस्ट्रेलिया ने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली।  यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाये। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन बनाने थे, वहीं दिग्गज कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन मैक्सवेल और वेड ने रन ठोंक जीत हासिल कर ली।

वेड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंद में शतक जड़े। आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है। भारत अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : तीन कमरों का सजा-धजा घर देगी हेमंत सरकार… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह हजारीबाग आयेंगे, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में ऑन द स्पॉट तीन डे*थ… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : मैरिज एनिवर्सरी के रोज कफन ओढ़ ली दुल्हिन

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...