spot_img

त्‍योहारों में आलू-प्‍याज की कीमत कम करने की कोशिश

Date:

spot_img
spot_img

30 हजार टन आलू और 25 टन प्‍याज आयात करेगी सरकार

कोहराम लाइव डेस्‍क : आलू और प्‍याज की बढ़ती कीमत को कंट्रोल करने के लिए सरकार रणनीति पर काम कर रही है। सरकार ने आलू और प्‍याज के आयात का फैसला किया है। देश में आलू की कीमतें 40 से 50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं, वहीं प्याज की कीमत भी 65 से 70 रुपये तक पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने अब भूटान से 30 हजार टन आलू मंगाने का फैसला किया है। वहीं 25 हजार टन प्याज मंगाया जाएगा।  उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार जल्द ही 25 हजार टन प्याज और 30 हजार टन आलू आयात करने जा रही है। उन्होंने प्याज और आलू की घरेलू सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को कम करने के लिए आयात का फैसला लिया गया है।

25 हजार टन प्याज दीवाली तक आ जाएगा

मंत्री गोयल के अनुसार देश में सात हजार टन प्याज आ चुका है।  दीवाली तक 25,000 टन प्याज आने का अनुमान है।  साथ ही नई फसल भी बाजार में आ रही है।  सरकार ने इस 23 अक्टूबर से प्याज पर स्टॉक लिमिट लगा दी थी।  थोक व्यापारियों के लिए 25 टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 टन स्टॉक की लिमिट है।  गोयल ने कहा कि प्याज के बीज की कमी ना हो, इसलिए उसके निर्यात पर रोक लगा दी गई है।

कीमतों को काबू करने के लिए नैफेड की पहल

सरकार ने पिछले सीजन से ही प्याज का स्टॉक शुरू कर दिया था, ताकि दाम बढ़ने के वक्त अतिरिक्त स्टॉक बाजार में उतारा जा सके।  पिछले साल नैफेड ने 57 हजार टन प्याज का स्टॉक किया था।  लेकिन इसमें से 30 हजार टन प्याज खराब हो चुका था। सिर्फ 27 हजार टन बाजार में उतारा जा सका। लेकिन इस बार स्थिति ठीक है।  इस बार नैफेड ने एक लाख टन प्याज का स्टॉक किया था, जिसमें से सिर्फ 25 हजार टन ही खराब हुआ है। इस बीच, प्याज की कीमत बढ़ने के साथ ही केरल, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप से 35 हजार टन प्याज का ऑर्डर मिला है। नैफेड राज्यों को 26 रुपये किलो के हिसाब से प्याज दे रहा है।

इसे भी पढ़ें : Vitamin D की सही मात्रा शरीर को रखता है तंदरुस्त

इसे भी पढ़ें :

बिहार में खुलेगा पहला गुरुकुलम, वेदों के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे…

Bihar : बिहार का पहला गुरुकुलम बक्सर से शुरू...

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: