Honor ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, जानें फीचर और प्राइस

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : चीनी कंपनी Honor ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 10X Lite को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन कंपनी का मिड बजट रेंज स्मार्टफोन है। Kirin 710 प्रोसेसर के साथ इसमें दमदार बैटरी दी गई है। Honor ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को सउदी अरब में लॉन्च किया है। लेकिन भारत व अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Honor 10X Lite तीन कलर में है उपलब्ध 

Honor 10X Lite को सउदी अरब में SAR 799 यानि लगभग 15,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। लॉन्च के साथ ही यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यूजर्स इसे आइसलैंडिंग फोरेस्ट, मिडनाइट ब्लैक और इमराल्ड ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Honor 10X Lite में 6.67 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.3 है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड का उपयोग करके एक्सपेंड कर सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए मिलेगी  5,000 mAh की बैटरी 

एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन Kirin 710 चिपसेट पर काम करता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में Google Mobile Services प्री-इंस्टॉल्ड है और इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Honor 10X Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Halloween आखिर क्यों ट्रेंड रहा है ट्विटर पर, जानें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें :

फोन से कंट्रोल होती है ₹1.30 करोड़ की Toyota Vellfire…

Kohramlive : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब लग्जरी कारों की...

पुराना Laptop बार-बार हो रहा है Hang, ‘अपग्रेड’ करने का अपनायें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपका पुराना लैपटॉप या कंप्यूटर अब...

OpenAI ने लॉन्च किये 2 धांसू शॉपिंग फीचर्स…

Kohramlive : ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ा सवाल अक्सर...

सिमडेगा में अफसरों ने सीखी AI की बारीकियां…

Simdega : समय बदल रहा है, तकनीक बदल रही...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: