Chhapra : बिहार में छपरा के इसुआपुर में रंजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक रंजन के ख़ास दोस्त ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत रंजन के दोस्त गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के दो दोस्त सहित हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार फसुली बरामद किया है, जिसपर रंजन के खून के निशान मिले हैं। 4 अप्रैल को रंजन की हत्या की गई थी।
आरोपियों ने कबूल किया जुर्म
पुलिस ने अभिषेक कुमार और कृष्णा कुमार राम को गिरफ्तार किया, जो रंजन के काफी करीबी दोस्त थे। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि कृष्णा की प्रेमिका से रंजन कुमार प्रेम करता था और उसे ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाना चाहता था। उसी प्रतिशोध में रंजन कुमार की हत्या गला रेत कर की गई थी। अभिषेक द्वारा रंजन को घर से बुलाकर मुरवा खास चंवर ले जाया गया, जहां पूर्व से उपस्थित कृष्णा कुमार राम के साथ मिलकर हसिया से रंजन कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो












