Kohramlive : एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 10 सितंबर को भारत और PAK के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबला के लिए नियम को बदल दिया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा। एशिया कप में पहले सारी नियमों में एक भी रिजर्व डे नहीं था। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को एसीसी ने जोड़ा है।
एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है, जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।
इसे भी पढ़ें : दुमका में ट्रैक्टर का बिगड़ा बैलेंस, क्या हो गया… देखें
से भी पढ़ें :हजारीबाग के दारू माफियाओं में खलबली… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ कुजू में क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें :दही हांडी के जरिये ISRO को सम्मान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :एक घर में लगी आग, रो रहे तीन परिवार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में नाबालिग की दु*ष्कर्म के बाद ह*त्या, आरोपी भाई गिरफ्तार










