Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस ने दारू माफियाओं को आज एक बार फिर से तीखी चोट दी है। पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को इंफॉर्मेशन मिल रही थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर, भंडार और परसातरी गांव के जंगली इलाकों में अवैध दारू भट्टी चल रही है। यहां नकली शराब बनाकर बिहार में खपाया जा रहा है। मिली सूचना को SP ने काफी गंभीरता से लिया। ASP कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में उत्पाद विभाग के आयुक्त अरविंद कुजूर और बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर की देखरेख में टीम गठित की गई।
गठित टीम ने बताये गये ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान टीम ने करीब 35 से ज्यादा दारू की भट्टियों को तबाह और बर्बाद कर दिया। वहीं, करीब 700 प्लास्टिक के ड्राम जब्त किये गये। इन ड्रामों में लगभग एक लाख 40 हजार किलो फुलाया हुआ जावा महुआ मिला। सभी को नष्ट कर दिया गया। पुलिस इन अवैध दारू भट्टियों के मालिक को तलाशने और दबोचने में जुट गई है। पुलिस के इस कार्रवाई से दारू माफियाओं में खलबली मच गई है। इस अभियान में ASP कुमार शिवाशीष, उत्पाद विभाग के आयुक्त अरविंद कुजूर, बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर, गया के उत्पाद इंस्पेक्टर शिवानंद प्रसाद, चौपारण थानेदार शम्भुनंद ईश्वर और फॉरेस्ट व उत्पाद विभाग के कर्मी शामिल थे।
से भी पढ़ें : Aditya L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े डिप्टी मेयर के पति को मा*री गोली, बवाल…
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर के सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां
इसे भी पढ़ें : किन्नरों पर मेहरबान हुई हेमंत सोरेन सरकार… जानें
इसे भी पढ़ें : दौलतमंद इंजीनियर पर चलेगा केस, CM ने दी अनुमति… जानें क्यों












