Ranchi : राजधानी रांची के लापुंग में एक नाबालिग की आबरू लूट उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इल्जाम है कि नाबालिग के ममेरे भाई ने वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आठवीं क्लास की छात्रा थी। मृतका की मां ने लापुंग थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है। प्राथमिकी में छात्रा की मां ने बताया कि वह खूंटी में अपनी बेटी के साथ रहती है। बीते 5 सिंतबर को उसके भाई का बेटा उसके घर खूंटी पहुंचा था। काफी जिद करके बिटिया को मेहमानी के नाम पर अपने साथ रांची ले गया। भाई का घर रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में है। इसके बाद वह जख्मी हालत में घर पहुंचा। लोगों को बताया कि कुछ लड़कों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें बहन भी बेतरह जख्मी हो गई। वह अस्पताल में एडमिट है। बेटी की हालत के बारे में सुनकर मां अस्पताल पहुंची। जहां उसने अपनी बेटी को मरा पाया। खबर पाकर लापुंग थानेदार सुकुमार हेंब्रम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। संदेही गुनहगार भाई को कस्टडी में ले लिया गया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें :खूंटी में फा*यरिंग करने वाले निकले नाबालिग…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े डिप्टी मेयर के पति को मा*री गोली, बवाल…
इसे भी पढ़ें :आ गया UPI ATM, ऐसे निकलेंगे पैसे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूंटी में बेखौफ अपराधी, इस बार क्या किया…जानें
इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें
इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित रेलवे ठेकेदार ह*त्याकांड में गैंगस्टर बरी… जानें
इसे भी पढ़ें :जंगल में मिली डे*ड बॉडी, कारण बनी एक लड़की… जानें
इसे भी पढ़ें : CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें










