spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नाबालिग से गैंगरेप मामले में #ASI दोषी, दोस्‍तों के साथ मिलकर बनाया था हवस का शिकार

Date:

spot_img
spot_img

रांची SSP ने की बर्खास्‍तगी की अनुशंसा

रांची : 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप मामले में एएसआई राजकुमार शर्मा विभागीय जांच में दोषी पाया गया। जिसके बाद रांची एसएसपी ने राजकुमार को बर्खास्त करने के लिए डीआईजी से अनुशंसा की है। पीड़िता ने आरोपी एएसआई की पहचान टेस्ट आईडेंटिफिकेशन परेड के जरिए की थी।

Read More : नक्‍सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया, पोस्‍टर में लिखी ये बात…

12 अगस्‍त 2020 को पीड़िता ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। मगर वापस नहीं लौटी। 13 अगस्त को पीड़िता के पिता ने नाबालिग के अपहरण की शिकायत लोअर बाजार थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पीड़िता को पुलिस ने डाल्टेनगंज से बरामद किया था। 18 अगस्त को उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। जहां पीड़िता ने जो खुलासा किया, उससे हड़कंप मच गया। पीड़िता ने एएसआई राजकुमार शर्मा समेत विपुल और करण पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सबसे पहले विपुल और करण को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिसके बाद एसआई राजकुमार शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पुलिस गेस्ट हाउस के केयरटेकर अरविंद कुमार को भी जेल भेजा था।

Read More : उत्‍तराखंड में झारखंड के 11 मजदूरों की मौत, यहां देखें मृतकों की लिस्‍ट

विभागीय जांच के दौरान एसआई राजकुमार शर्मा से उसका पक्ष रखने को कहा गया। आरोपी ने जांच अधिकारी को जो जवाब दिया, उससे वह संतुष्ट नहीं हुए। विभागीय जांच में एसआई दोषी पाया गया। मामले में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

बता दें कि मामले में लोअर बाजार थाने की पुलिस की ओर से चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी गई है। शुरू में मामले में अपहरण की धाराएं लगाई गई थी। मगर पीड़िता के बयान आने के बाद मामले में पॉक्सो और गैंगरेप से संबंधित धाराएं जोड़ी गई।

Read More : कोरोना काल की सुखद तस्‍वीर, कोविड वार्ड में PPE किट पहन पहुंची दुल्‍हन, संक्रमित दूल्‍हे ने भरी मांग

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: