spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उत्‍तराखंड में झारखंड के 11 मजदूरों की मौत, यहां देखें मृतकों की लिस्‍ट

Date:

spot_img
spot_img

रांची : कोरोना महामारी के बीच झारखंड के लिए एक और दुखद खबर रविवार को आई। उतराखंड के चमोली में हुए हादसे में झारखंड के 11 मजदूरों की जान चली गई। वहीं सात मजदूर घायल हैं। चमोली के जिलाधिकारी ने इसकी सूचना 25 अप्रैल को झारखंड के आपदा प्रबंधन सचिव को दी। मृतकों और घायलों की सूची भी भेजी गई है।

Read More : कोरोना काल की सुखद तस्‍वीर, कोविड वार्ड में PPE किट पहन पहुंची दुल्‍हन, संक्रमित दूल्‍हे ने भरी मांग

घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा- “अत्यंत दुःखद! दुर्भाग्य से 23 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे राज्य के अपने 11 वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। यह हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ा देने वाली है। परमात्मा वीर श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। मैं घायल हुए 7 श्रमिकों के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। झारखण्ड सरकार, उत्तराखंड सरकार के साथ संपर्क बनाकर हर संभव मदद पहुंचाने हेतु कार्य कर रही है।”

Read More : नक्‍सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया, पोस्‍टर में लिखी ये बात…

उत्‍तराखंड के जोशीमठ के पास 23 अप्रैल को ग्लेशियर टूटने से हादसा हुआ था। जिसमें झारखंड के 11 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं सात घायल हैं। घायलों में पांच मजदूरों का इलाज जोशीमठ और दो का देहरादून में इलाज चल रहा है। सभी मजदूर वहां बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनायी जा रही सड़क का काम कर रहे थे।

प. सिंहभूम जिले के घायलों में फिलीप बुढ़, (सिमको, गोइलकेरा), कल्याण मार्की (गंजना, बंदगांव), अनुज टोपनो (गंजना, बंदगांव) शामिल है।

Read More : BREAKING :  रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत

इनकी हुई मौत

तारिनी सिंह : पहाड़ीडीह, दुमका

मनोज टंडर: जलवे, दुमका

रोहित सिंह: पहाड़ीडीह, दुमका

नियारन कंडुलना: बलांकेल, खूंटी

पॉल कंडुलना: बलांकेल,खूंटी

हनुक कंडुलना: बलांकेल, खूंटी

साजेन कंडुलना: बलांकेल, खूंटी

मसीह दास मार्की: गंजना, पश्चिम सिंहभूम

राहुल कुमार: कांजो, दुमका

निर्मण सांडिल: सरंगडीह, रांची

सुखराम मुंडा: करूडीह, रांची

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: