spot_img

कोरोना काल की सुखद तस्‍वीर, कोविड वार्ड में PPE किट पहन पहुंची दुल्‍हन, संक्रमित दूल्‍हे ने भरी मांग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

तिरुवनंतपुरम : कोरोना महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। संक्रमण और मौत के बढ़ते आंकड़ों ने लोगों को एक-दूसरे से दूर सा कर दिया है। सैकड़ों शादियां कोरोना की वजह से टाल दी गई। मगर इस बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से एक सुखद तस्‍वीर सामने आई। यहां स्थित एक मेडिकल कॉलेज के कोविड वॉर्ड में तब लोग हैरान हो गए जब एक दुल्‍हन पीपीई किट पहनकर वहां पहुंची। और कोविड पॉजिटिव दूल्‍हे ने उसकी मांग में सिंदूर भरा। कोविड वार्ड का नजारा ही बदल गया। कोविड वार्ड में भर्ती मरीज इस अनोखी शादी के गवाह बने। कोविड वार्ड को ही शादी के लिए ‘मैरिज हॉल’ में तब्दील कर दिया गया।

Read More : ये बिहार है…और ये हैं बाहुबली, इन्‍हें कोरोना से डर नहीं लगता…

shadi final
shadi final

Read More : BREAKING :  रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत

क्‍या है पूरा मामला

दरअसल दूल्हा शरत मोन और दुल्हन अभिरामी दोनों अलाप्पुझा के केनाकारी के रहने वाले हैं। शरद विदेश में कार्यरत हैं और शादी के लिए ही भारत आए हुए हैं। शादी की खरीदारी के दौरान शरत संक्रमित हो गए। बाद में शरत की मां जिजिमोल को भी कोरोना संक्रमण हो गया। दोनों अलाप्पुजा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती हो गए। 25 अप्रैल को शरत और अभिरामी की शादी होनी थी। दोनों के परिवारों ने शादी की तारीख टालने की जगह रविवार को ही इसे करने का फैसला किया। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति मांगी गई। दुल्हन अभिरामी और एक अन्य रिश्तेदार को पीपीई किट में कोरोना वार्ड में जाने की इजाजत दी गई। वार्ड में ही शरत की मां ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

shadi
shadi
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...