रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। मंगलवार को SP मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पतरातु में बड़ी घटना की थी साजिश

SP ने बताया कि 25 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद SDPO पतरातु राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर सभी को दबोच लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 देशी लोडेड पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 3 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

राहुल दुबे गिरोह से जुड़े तार

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे फ्लाईओवर, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर हुई फायरिंग में अपनी संलिप्तता कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिंदु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं। एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

कई पर पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस के अनुसार, विकास साव और दिगंबर प्रजापति का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में पतरातु थाना कांड संख्या 126/26 के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

इसे भी पढ़ें : JBVNL में बड़ा फेरबदल…

इसे भी पढ़ें : रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

इसे भी पढ़ें : नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

इसे भी पढ़ें : विधान परिषद चुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

JBVNL में बड़ा फेरबदल…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में...

नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

Kohramlive : नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी सिर्फ...

विधान परिषद चुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...