रांची : ऐश मौज करने के लिए लूटपाट करता था रवि और विकास। 29 मार्च की रात साढ़े 11 बजे के करीब लूटपाट के इरादे से टीवी टावर के पास हाथ में रॉड लेकर खड़ा हो गया और अपने शिकार का करने लगा इंतजार। इसी दौरान सुशांत अपनी काले रंग की होंडा एक्टिवा संख्या JH01CE-7413 से वहां से गुजर रहा था। दोनों ने उसे रूकने का इशारा किया। मगर सुशांत ने स्कूटी नहीं रोकी। इसी दौरान एक युवक ने सुशांत पर रॉड से वार कर दिया। रॉड सुशांत के हाथ पर लगी उसका संतुलन बिगड़ा और सड़क पर गिर गया। रवि और विकाश ने मिलकर पहले सुशांत को पीटा और फिर उसके पैकेट से पैसे, मोबाइल और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर
30 मार्च को सुशांत कुमार ने गोंदा थाना में टीवी टावर के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा रॉड से मारकर स्कूटी, मोबाइल और पैसा लूट लेने का मामला दर्ज कराया था। मामले में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर 10 से रवि मुंडा और इंद्रपुरी के ही रोड नंबर 14 से विकाश वर्मा को धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी संख्या JH01CE-7413 और Vivo कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों ने बताया कि ऐश मौज करने के लिए लूटपाट करता था। इससे पहले भी दोनों जेल जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
छापेमारी टीम में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी, पुअनि दीपक कुमार गोंदा थाना, सअनि शिव कुमार सुखदेवनगर थाना समेत दोनों थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….








