spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गवर्नर के एक्शन में आते ही रेस हुई पुलिस, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : गवर्नर रमेश बैश के गंभीर होते ही हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजधानी रांची और कई जिलों में हुए संगीन वारदातों के बाद अबतक हुई कार्रवाई के बारे में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से पूछा गया। वहीं, 10 जून को राजधानी रांची में भड़की हिंसा के जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उसके खिलाफ ठोस और कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। हिंसा से पहले मिले इनपुट पर की गई तैयारी के बारे में भी पूछा गया। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा हुई चूक पर भी जानकारी मांगी गई है। गवर्नर रमेश बैश सोमवार को DGP नीरज सिन्हा, ADG अभियान संजय लाटकर, रांची के DC छवि रंजन और सीनियर एसपी सुरेन्द्र कुमार झां को राजभवन में तलब किया था। इन अधिकारियों से 10 जून को हुई हिंसा और उसके बाद की कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इन अधिकारियों से सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। पुलिसकर्मियों के सुरक्षा कवच नहीं पहने रहने के बारे में भी पूछा गया। वहीं गुमला में दुष्कर्म के गुनाहगार युवक को जिंदा जलाने, रांची में जेवर निर्माता राजेश कुमार पाल उर्फ बॉबी की दूरसाहसिक हत्या, आदित्यपुर में तीन युवकों की हत्या और जमशेदपुर में गवाही देने पर घर में घुसकर मनप्रीत सिंह की गोली मार हत्या कर देने के मसले पर अबतक हुई कार्रवाई अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है। सबसे पहले इन आला अधिकारियों से पूछा गया प्रस्तावित घटना, धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में प्रशासन के पास क्या जानकारी थी और आपने क्या-क्या इंतजाम कर रखी थी। आपके पास IB, CID और स्पेशल ब्रांच ने क्या क्या इनपुट दिए। जुलूस के दौरान कितने सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रेट वहां मौजूद थे। आपने ने कोई preventive action क्यों नहीं लिया। आपने वाटर कैनन, रबर बुलेट और आँसू गैस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इसपर DGP ने उन्हें बताया की as per input given by IB 150 people were expected to create chaos।

इधर गवर्नर से मिले आदेश के बाद रेस हुई राजधानी पुलिस 10 जून को भड़की हिंसा के मामले में आज 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में 3 डोरंडा के, 1 सुखदेव नगर और 1 अनगड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनके नाम क्रमशः आरीफ उर्फ रिंकू खान, बेलाल अंसारी, मो. अशफाक मंसूर, मो. अनीश, मो.दानिश खान बतायें गये। इन लोगों की गिरफ्तारी विशेष अनुसंधानदल द्वारा किया गया। वहीं, हिंसा में चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती 6 लोगों शहनवाज (कुर्बान चौक हिन्दपीड़ी), मो. उस्मान (इस्लाम नगर, लोअर बाजार), मो. तबारक (गुदड़ी चौक लोअर बाजार), अफसर आलम (कलाल टोली लोअर बाजार), सरफाज आलम (बालूमाथ वर्तमान सेराज लाज हिन्दपीड़ी), सवीर अंसारी (इस्लाम नगर, लोअर बाजार) के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। उसके अलावा विभिन्न थानों में 29 लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं डेली मार्केट, कोतवाली, डोरंडा, हिन्दपीड़ी और  लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वालें कुल 155 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद

इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किन-किन ट्रेनों में शुरू हो गई है बेडरोल की सुविधा, एक क्लिक में जानिए

इसे भी पढ़ें : बजरंग वर्मा को मिली नई जिम्मदारी, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए ‘ताकत’ का खजाना है ये फल, डेली खाएंगे तो बढ़ जाएगी ‘पावर’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

जमीन देने वाले किसान बोले, CM योगी ने हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठा दिया…

UP : उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से...

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...