UP : उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली बार लखनऊ के लिये उड़ान भरने वाले विमान में वे किसान भी सवार थे, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिये अपनी जमीन दी थी। जब विमान राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा तो किसानों के चेहरे पर खुशी, गर्व और भावुकता एक साथ दिखाई दी। कई किसानों ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन वे हवाई जहाज में सफर करेंगे। एक किसान का कहना था कि एयरपोर्ट निर्माण के लिये उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। उन्होंने कहा कि पहली बार हवाई यात्रा करने का मौका मिला है और यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है। उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुये कहा, सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। आज हम उसी परियोजना का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं, जिसके लिये हमने अपनी जमीन दी थी।
“हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में बैठा दिया”
एक किसान ने कहा कि उनके गांव में आज विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया है। उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का धन्यवाद देते हुये कहा, “हवाई चप्पल पहनने वाले किसानों को हवाई जहाज में बैठाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उसकी प्राथमिकता है।” उड़ान में शामिल कुछ किसानों ने कहा कि लखनऊ तक की हवाई यात्रा उनके लिये किसी सपने के पूरा होने जैसी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक धीरेंद्र सिंह को दिया।
इसे भी पढ़ें : पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…
इसे भी पढ़ें : स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…
इसे भी पढ़ें : करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…
इसे भी पढ़ें : UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…














