spot_img

राजधानी में ट्रैफिक में रूकते ही कार पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : भीड़भाड़ वाले इलाके में एक सफेद रंग की कार ट्रैफिक में फंस जाती है। तभी स्‍कूटी सवार तीन युवक आते हैं और ताबड़तोड़ कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर देते हैं। कार में सवार दो भाई किसी तरह कार को तेजी से भगाकर अपनी जान बचाते हैं। सरेशाम बीच बाजार गोलीबारी की इस घटना से दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सनसनीखेज यह वारदात देश की राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर के हरिनगर थाना क्षेत्र में हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमला मंडी यूनियन के चेयरमैन अजय चौधरी और उनके भाई पर हुई। दोनों कार से दिल्ली के तिहार गांव की तरफ जा रहे थे। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में हुये गोलीबारी में अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत दोनों घायल हो गये। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली पश्चिमी के डीसीपी घनश्याम बंसल ने कहा कि अब तक घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। इस वारदात के पीछे सलमान त्यागी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : तेरी ही लिखावट हूं मां… देखें वीडियो || Mothers Day 2022

इसे भी पढ़ें : टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...