SARAIKELA : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर स्थित आर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उपाधि सहित गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इसके पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पारंपरिक नृत्य-संगीत से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने 31 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। 4 पीएचडी स्कॉलर छात्रों को डॉक्टरेट की उपाधि दी। कार्यक्रम में 1800 छात्र-छात्राओं के बीच डिग्री सर्टिफिकेट बांटे गए। दीक्षांत समारोह में सम्मानित अतिथियों में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, अर्का जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस रज्जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
राज्यपाल रमेश बैस ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में क्वांटिटी नहीं, बल्कि क्वालिटी एजुकेशन स्थापित हो, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली के संबंध में कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती और छात्रों को सर्टिफिकेट बांट दिए जाते हैं, लेकिन ऐसा प्रयास होगा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य में ही मिले, ताकि छात्रों को शिक्षा के लिए पलायन न करना पड़े। राज्यपाल ने कहा कि जब तक वह झारखंड में रहेंगे, तब तक राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने का काम करते रहेंगे। शिक्षकों की कमी की समस्या पर राज्यपाल ने कहा कि विगत 6 महीने में इन्होंने 400 से भी अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां विश्वविद्यालय स्तर पर हुई हैं। जब उन्होंने पदभार संभाला, तब 42 कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं थे। कई विश्वविद्यालयों में एग्जाम कंट्रोलर की कमी थी। एक्टिंग कुलपति कार्यरत थे। कमी को देखते हुए उक्त पदों पर पूर्णकालिक नियुक्तियां भी की गई हैं। आगे भी विश्वविद्यालयों समेत महाविद्यालयों की कमियों को दूर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : डीसी रमेश घोलप ने की बैठक, देखें क्या दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें
इसे भी पढ़ें : 2 साल के बेटे की मां को CISF जवान ने मारी गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस










