Kohramlive Desk : टीम इंडिया के युवा बॉलर अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20I Series) में कमाल करके दिखाया। अर्शदीप ने 5 मैचों में 7 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। खास बात रही कि अर्शदीप को सीरीज के पांचों मैच में मौका दिया गया। फ्लोरिडा में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अर्शदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को दिया है।
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ किया है डेब्यू
23 साल के अर्शदीप सिंह ने इस पर जोर दिया कि कप्तान और कोच, दोनों ने ही उन्हें टीम में उनकी स्पष्ट भूमिका बताई है। अर्शदीप ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और सभी को प्रभावित किया। उन्हें सीमित ओवरों के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में भी जगह मिली। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को वनडे में खेलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने टी20 में अपने खेल से प्रभावित किया।अर्शदीप ने कहा, ‘हमें वो करना होगा जो विकेट और टीम की मांग है। हम वही करते हैं जो कप्तान और कोच हमसे कहते हैं।
घरेलू क्रिकेट में पंजाब का करते हैं प्रतिनिधित्व
घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्शदीप ने आगे कहा, ‘चीजों को सरल रखने की कोशिश की। जैसा कि राहुल द्रविड़ सर कहते हैं कि हम एक प्रक्रिया पर आधारित टीम हैं, इसलिए मैं इसी पर चलता हूं। मैं गेंदबाजी के दौरान अन्य चीजों के बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करता।’
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां








