कुएं में इस हाल में मिला आर्मी जवान, कुछ बोलता, उससे पहले ही…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर में एक आर्मी का जवान कुएं में मिला। कुएं से निकालकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्मी के जवान ने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 का है। मृतक की पहचान रोहित बहादुर (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ लोगों ने रोहित को कुएं में गिरे हुए देखा। इसके बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रोहित को कुएं से निकला। इसके बाद इलाज के लिए तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पुलिस नहीं दे पा रही कोई आधिकारिक जानकारी

परिजन दावा कर रहे हैं कि उन्हें घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्‍य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...