spot_img
spot_img

ड्रग्स केस में Arjun Rampal की बहन कोमल पहुंची NCB ऑफ़िस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर हैं। एनसीबी  (NCB) ने उनकी बहन कोमल रामपाल को पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसके लिए कोमल सोमवार को एनसीबी ऑफिसपहुंचीं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी ने कोमल को इस महीने की शुरुआत में बुलाया था, मगर कोमल ने अपने वक़ील के ज़रिए असमर्थता जतायी थी, जिसके बाद वो आज (11 जनवरी) पहुंची हैं। कोमल का नाम अर्जुन रामपाल से पूछताछ में सामने आया था।

इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने Chief Justice से रेप मामलों की जल्द सुनवाई का किया आग्रह

गत वर्ष 9 नवंबर को घर पर पड़ा था छापा

गौरतलब है कि 9 नवंबर को एनसीबी ने अर्जुन के घर छापा मारा था और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क़ब्ज़े में ले लिये थे। उसी दिन एनसीबी ने उनकी लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस से 6 घंटों तक पूछताछ की थी। अर्जुन को 13 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। फिर 21 दिसंबर को भी उनसे पूछताछ की गई थी। एनसीबी को अर्जुन द्वारा दिए गए एक दवा के प्रेस्क्रिप्शन में कथित तौर पर कुछ कमियां मिली थीं। अर्जुन ने दावा किया था कि उनके घर में दवाओं के जो प्रेस्क्रिप्शन मिले हैं, वो उनके डॉगी और बहन के हैं।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में एक ही बाइक पर जा रहे थे चार लोग, बाइक गिरी, बच्‍ची को ट्रैक्‍टर ने कुचला

दो प्रेस्क्रिप्शंस की चल रही जांच

एनसीबी दो प्रेस्क्रिप्शंस की जांच कर रही है। इनमें से एक दिल्ली और दूसरा मुंबई का है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि प्रेस्क्रिशंस को पिछली तारीख़ में नहीं बनवाया गया है। बता दें, कोमल 1994 की मिस इंडिया फाइनालिस्ट और पूर्व एयरहोस्टेस हैं। वो स्पा बिज़नेस में हैं।

बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच कर रही एनसीबी

पिछले दिनों एनसीबी ने कन्नड़ एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को ड्रग्स मामले में रंगे हाथों गिरफ़्तार किया था। श्वेता को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच के दौरान सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच कर रही है। टीवी कलाकार भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया की भी गिरफ़्तारी हुई थी। बाद में दोनों को जमानत मिल गई। दीपिका पादुकोण, सारा अली ख़ान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी ने पिछले साल पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़ें :Hazaribagh : हाथियों के झुंड ने पटका, 50 साल के ग्रामीण की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...