spot_img

सीएम से मिलीं तीरंदाज दिप्ती, क्या कहा देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी तीरंदाजी (आर्चर) खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समक्ष तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने कहा कि तीरंदाजी (Archery) खेल में वे नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां स्वयं सहायता समूह से सात लाख रुपए कर्ज लेकर चार लाख पचास हजार रुपए में धनुष खरीदी, USA खेलने जाने के क्रम में कलकत्ता में उनका धनुष टूट गया और वे यूएसए जाने से वंचित रह गई। दिप्ती कुमारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मुझे आशंका है मैं साजिश का शिकार हुई हूं। मेरी मां सदमा से बीमार रहने लगी। कर्ज चुकाने के लिए रांची अरगोड़ा में चाय की दुकान खोली, कुछ दिनों बाद रांची नगर निगम के अतिक्रमण में दुकान उजड़ गई। मैं घर वापस आ गयी और मेरी कोई आय की स्थायी स्रोत नहीं है, मां बीमार रहती है, इण्टर की डिग्री लेकर मैं मायूस बैठी हूं। मैं हिम्मत नहीं हारी हूं, हौसला है, खेलने का सपना है, गोल्ड लाने का भी, एक दिन झारखण्ड का मान जरूर बढ़ाऊंगी देश का परचम दुनिया में लहराउंगी।

मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

सीएम हेमंत सोरेन ने तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी की बातों को आत्मीयता से सुना। मुख्यमंत्री ने दिप्ती कुमारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा उनके द्वारा विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में लिए गए हिस्सेदारी और जीते हुए मेडल की सूची भी देखी। सीएम हेमंत सोरेन दिप्ती कुमारी के संघर्ष को सराहा। मुख्यमंत्री ने दिप्ती कुमारी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी। इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @27.04.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, इतना होगा किराया…

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, नम आंखों से दी विदाई

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 42 दिनों का स्पेशल इमरजेंसी लीव, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक देशभर में बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : पलामू में BJP नेता की इस हाल में मिली ला’श, सड़क पर उतरे लोग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...